देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली समेत कई राज्यों में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 2.9 रही तीव्रता

असम और अरुणाचल प्रदेश में भी कांपी धरती, किसी नुकसान की सूचना नहीं

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में रविवार तड़के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप के बाद लोगों में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि अभी तक कहीं से भी जान-माल के नुकसान की कोई सूचना सामने नहीं आई है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, दिल्ली में रविवार सुबह 4 बजकर 14 मिनट पर भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.9 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र दिल्ली के उत्तरी जिले में जमीन के करीब 8 किलोमीटर नीचे स्थित था।

दिल्ली के अलावा पूर्वोत्तर भारत के कई क्षेत्रों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। असम के बरपेटा जिले में सुबह 5 बजकर 25 मिनट पर भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.4 दर्ज की गई। इसका केंद्र जमीन के करीब 4 किलोमीटर नीचे था।

इसके कुछ देर बाद अरुणाचल प्रदेश के तवांग क्षेत्र में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। यहां सुबह 5 बजकर 38 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता 2.8 दर्ज की गई। इसका केंद्र जमीन के 5 किलोमीटर नीचे बताया गया है।

भूकंप की तीव्रता कम होने के कारण किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। विशेषज्ञों के अनुसार, हल्की तीव्रता वाले भूकंप के झटके कई बार महसूस किए जाते हैं, लेकिन लोगों को सतर्क रहना चाहिए और आपात स्थिति में सुरक्षा उपायों का पालन करना चाहिए।

Author

Related Articles

Back to top button