बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के लिए भाजपा ने बनाई जिला स्तरीय टोली

9 से 15 अगस्त तक चलने वाले अभियान के सफल संचालन की जिम्मेदारी चार पदाधिकारियों को सौंपी

सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने के लिए सिंगरौली जिले में जिला स्तरीय टोली का गठन कर दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदर लाल शाह ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खंडेलवाल के निर्देश तथा संभागीय संगठन प्रभारी विजय दुबे एवं जिला संगठन प्रभारी विनोद यादव के मार्गदर्शन में 9 अगस्त से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाले अभियान के प्रभावी संचालन के लिए टीम का गठन किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार जिला टोली के संयोजक के रूप में भाजपा जिला महामंत्री देवेश पाण्डेय को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सह-संयोजक के रूप में जिला उपाध्यक्ष पूनम भाभा, मंडल प्रभारी विजय सिंह (धुप) तथा जिला मंत्री हर्ष सिंह को नियुक्त किया गया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदर लाल शाह ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक मजबूत करना तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर पर तिरंगा फहराने के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। अभियान के दौरान जिले के सभी मंडलों, बूथों एवं शक्ति केंद्रों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। पार्टी नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि गठित जिला टोली के मार्गदर्शन में सिंगरौली जिले में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान व्यापक जनसहभागिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न होगा।

Author

Related Articles

Back to top button