बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

7 अगस्त से सिंगरौली में शुरू होगा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026

20 प्रमुख बिंदुओं पर होगी जमीनी समीक्षा, जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण पर रहेगा विशेष फोकस

सिंगरौली/ जिले में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 का शुभारंभ 7 अगस्त से होगा। यह अभियान 8 जनवरी 2027 तक संचालित किया जाएगा। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशन में इसकी शुरुआत जनपद पंचायत बैढ़न की ग्राम पंचायत खम्हारिया क्लस्टर से होगी, जिसमें 15 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है।

अभियान के तहत प्रत्येक सप्ताह अधिकारियों का भ्रमण कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई, लोक सेवा गारंटी, राजस्व प्रकरण, किसान आईडी, आयुष्मान कार्ड, ई-केवाईसी, प्रधानमंत्री आवास, जल जीवन मिशन, स्वास्थ्य सेवाओं, आंगनवाड़ी, विद्यालयों, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित 20 प्रमुख बिंदुओं की जमीनी समीक्षा की जाएगी।

साथ ही विभिन्न शासकीय परिसंपत्तियों, विकास कार्यों, आईटीआई, मेडिकल कॉलेज, तहसील, पुलिस थाना, लोक सेवा केंद्र, छात्रावास, औद्योगिक क्षेत्रों तथा निजी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर आमजन से फीडबैक लिया जाएगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए स्थानीय स्तर पर जनसमस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी निराकरण करना है।

Author

Related Articles

Back to top button