बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

मल्हार पार्क में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सिंगरौली, 4 अगस्त 2026 मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद व भारत स्वाभिमान न्यास पतंजलि योग समिति जिला सिंगरौली के तत्वावधान में आयुर्वेद मनीषी श्रध्देय आचार्य बालकृष्ण जी के जन्मदिवस जड़ीबूटी दिवस व स्वैच्छिकता पर्व के अवसर पर नवांकुर संस्था सुसंस्कार सोशल डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा मल्हार पार्क, बैढ़न में औषधीय पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पौधारोपण कर बीमारी से वचाव व पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक राजकुमार विश्वकर्मा, ब्लॉक समन्वयक रजनीश मिश्रा,बाल कल्याण समिति सिंगरौली के अध्यक्ष,आरोग्य भारती के प्रांतीय संयोजक व पतंजलि योग समिति के सह राज्य प्रभारी डॉ. आर. डी. पाण्डेय,पतंजलि के जिलाध्यक्ष रामनरेश त्रिपाठी, सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर सुसंस्कार सोशल डेवलपमेंट सोसाइटी की ओर से सहसचिव विनोद सिंह, कार्यक्रम समन्वयक शिवगंगा साहू व सावित्री प्रजापति एवं मेंटर अभिषेक उपाध्याय ने सहभागिता निभाई।

जिला समन्वयक राजकुमार विश्वकर्मा ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण के महत्व तथा वृक्षों के औषधीय एवं जीवनोपयोगी गुणों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार हैं और इनके संरक्षण से ही भावी पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण का निर्माण संभव है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने पौधों की देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण में निरंतर योगदान देने का संकल्प भी लिया।

Author

Related Articles

Back to top button