देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

छात्रों के मुद्दे पर शाह से जवाब मांग रहा विपक्ष

 

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्षी सांसदों ने शुक्रवार को मकर द्वार पर प्रदर्शन कर छात्र आंदोलन, कथित पुलिस कार्रवाई और एफसीआरए संशोधन विधेयक सहित विभिन्न मुद्दों पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से संसद में जवाब देने की मांग की।

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार को जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार छात्रों की चिंता करती है तो गृह मंत्री को सदन में आकर स्थिति स्पष्ट करने के साथ माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थियों के आंदोलनों का समर्थन करते हुए कहा कि कांग्रेस छात्रों की जायज मांगों के साथ खड़ी है।

वहीं, एफसीआरए संशोधन विधेयक को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर जल्दबाजी का आरोप लगाया। विपक्ष का कहना है कि विधेयक का असर गैर-सरकारी संगठनों और विभिन्न समुदायों से जुड़े लोगों पर पड़ सकता है, इसलिए इस पर व्यापक चर्चा जरूरी है।

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने शिक्षा बजट बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि छात्रों और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर संसद में गंभीर चर्चा होनी चाहिए। विपक्षी सांसदों ने सरकार से छात्रों से जुड़े घटनाक्रम पर जवाबदेही तय करने और उनकी मांगों पर संवाद के जरिए समाधान निकालने की मांग दोहराई।

Author

Related Articles

Back to top button