बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

तालाब में डूबने से 60 वर्षीय वृद्ध की मौत

लापता होने के बाद सुबह तालाब में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

सिंगरौली। जियावन थाना अंतर्गत कूंदवार चौकी क्षेत्र के ग्राम कुर्सा भाट टोला में तालाब में डूबने से 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजमणि कोरी के रूप में हुई है। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।

जानकारी के अनुसार राजमणि कोरी गुरुवार 6 अगस्त को दोपहर करीब 2 बजे के बाद अचानक लापता हो गए थे। परिजनों ने देर शाम तक उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और खोजबीन शुरू की गई।

शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे ग्रामीणों ने तालाब में एक शव तैरता देखा। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर भेज दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर कांग्रेस मीडिया प्रभारी अनिल प्रजापति भी मौके पर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।

पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

Author

Related Articles

Back to top button