बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

पेड़ ने बचाई हाईवा की जान, नदी में गिरने से टला बड़ा हादसा

तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतरा, चालक सुरक्षित

सिंगरौली। बैढ़न-बरगवां मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को चमेली मोड़ के आगे सत्य साई इंटरनेशनल स्कूल के सामने तेज रफ्तार हाईवा अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गया। वाहन नदी में गिरने ही वाला था, लेकिन सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से टकराकर रुक गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाईवा बैढ़न की ओर जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और हाईवा सड़क से उतरकर नदी की ओर बढ़ गया। अचानक पेड़ से टकराने के बाद वाहन रुक गया। यदि पेड़ सहारा नहीं बनता तो हाईवा सीधे नदी में गिर सकता था।घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी देर तक घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लगी रही। राहत की बात यह रही कि हादसे में चालक सहित किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट नहीं आई।स्थानीय लोगों ने बताया कि बैढ़न-बरगवां मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मार्ग पर ओवरस्पीड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और दुर्घटना संभावित स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Author

Related Articles

Back to top button