बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

रेलवे स्टेशन पार्किंग में लावारिस मिले 5 वाहन, आरपीएफ ने शुरू की जांच

एंटी सबोटेज अभियान के तहत डॉग स्क्वॉड से की गई जांच, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आरपीएफ ने एंटी सबोटेज चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान प्लेटफार्म नंबर-6 की वाहन पार्किंग में लंबे समय से खड़े पांच लावारिस दोपहिया वाहन मिले, जिनकी जांच शुरू कर दी गई है।

आरपीएफ निरीक्षक राजीव खरब और एसआई प्रवीण कुमार के नेतृत्व में टीम ने प्लेटफार्म नंबर-1 और 6 की पार्किंग में सघन जांच की। इस दौरान डॉग स्क्वॉड की मदद से संदिग्ध वस्तुओं की तलाश की गई। जांच में किसी भी प्रकार की विस्फोटक या संदिग्ध सामग्री नहीं मिली।

प्लेटफार्म नंबर-6 की पार्किंग में मिली लावारिस गाड़ियों में स्कूटी, प्लेजर, हीरो होंडा डीलक्स और टीवीएस सहित पांच वाहन शामिल हैं। पार्किंग ठेकेदार फैजल कुरैशी ने बताया कि ये वाहन नवंबर 2025 से पहले से ही परिसर में खड़े हैं। मामले की जानकारी सिविल पुलिस को भी दी जा चुकी है।

आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि रेलवे स्टेशन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संदिग्ध वाहनों और सामानों की लगातार जांच की जाएगी। यात्रियों की सुरक्षा के लिए एंटी सबोटेज अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Author

Related Articles

Back to top button