शक्तिनगर पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

शक्तिनगर/सोनभद्र। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शक्तिनगर पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम ने क्षेत्र में तलाश वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान राहुल पुत्र दुआदत्त यादव निवासी खड़िया परसवार राजा, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र को उसके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई गई है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी था, जिस पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक रामबचन सिंह यादव एवं आरक्षक उमेश कुमार गौतम थाना शक्तिनगर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि अपराधियों एवं वारंटियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।













