नवांकुर सेक्टर आदर्श ग्राम खोखवा में निकली तिरंगा यात्रा
देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रप्रेम का दिया संदेश

सिंगरौली, 10 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, जिला सिंगरौली के निर्देशन में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विकासखंड चितरंगी के नवांकुर सेक्टर अंतर्गत आदर्श ग्राम खोखवा स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
तिरंगा यात्रा में ग्राम पंचायत के उपसरपंच श्री सुरेश यादव, ग्राम पंचायत सचिव श्री मंगलेश्वर देव पांडेय, प्रधानाध्यापक श्री बबनी सिंह, शिक्षकगण, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के पदाधिकारी, ग्रामीणजन तथा छात्र-छात्राएं शामिल हुए। छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ रैली निकाली। तिरंगा यात्रा के माध्यम से देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने तथा नागरिकों में राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता की भावना जागृत करने का संदेश दिया गया। इस दौरान उपस्थित जनों ने राष्ट्र के प्रति समर्पण, देश की गरिमा एवं तिरंगे के सम्मान को बनाए रखने का संकल्प भी लिया।











