बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

हर घर तिरंगा अभियान के तहत व्यापारियों ने निकाली मोटरसाइकिल रैली

वंदे मातरम के जयघोष के साथ घर-घर तिरंगा लगाने का किया आह्वान

सिंगरौली। हर घर तिरंगा अभियान के तहत गुरुवार, 13 अगस्त को संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजाराम केसरी के नेतृत्व में व्यापारियों ने मल्हार पार्क, बैढ़न से मोटरसाइकिल रैली निकाली। रैली अंबेडकर चौक पहुंची, जहां व्यापारियों ने लोगों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाने और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया। इसके बाद भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया।

अभियान के तहत संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजाराम केसरी के घर पहुंचकर सबसे पहले तिरंगा लगाया गया। इस दौरान भारत माता की जय के जयकारे लगाए गए और अध्यक्ष ने उपस्थित व्यापारियों का मुंह मीठा कराया। इसके बाद व्यापारी अभिलाष जैन के घर पहुंचकर तिरंगा फहराया गया, जहां जलपान की व्यवस्था भी की गई।

इसी क्रम में संयुक्त व्यापार मंडल के सचिव अजय जायसवाल एवं रामलगन विश्वकर्मा के घर पहुंचकर भी तिरंगा लगाया गया। व्यापारियों ने लोगों से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा अवश्य लगाएं और देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं।

कार्यक्रम में सुरेंद्र नोतवानी, नीरज कारीवाल, मुनीमचंद, संतोष गोयल, मिथिलेश जायसवाल, राम सिया केसरवानी, स्वर्ण सिंह, मनोज गोयल, चेतन लोहिया, महेंद्र जायसवाल, उदय राज गुप्ता, पारसनाथ वर्मा, बसंत लाल चौरसिया सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Author

Related Articles

Back to top button