स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का अंतिम रिहर्सल सम्पन्न

सिंगरौली,/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय मुख्य समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार को राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम में विभिन्न कार्यक्रमों का फायनल रिहर्सल सम्पन्न हुआ। जिला स्तरीय मुख्य समारोह 15 अगस्त को राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा।फायनल रिहर्सल के दौरान स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रस्तुत किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों, परेड, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तथा अन्य आयोजन गतिविधियों का निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अभ्यास कराया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री सियाज के.एम. एवं सहायक कलेक्टर सुश्री सौम्या मिश्रा की गरिमामय उपस्थिति रही।
अधिकारियों ने रिहर्सल के दौरान कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमामय, व्यवस्थित एवं भव्य रूप से सम्पन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं आयोजन दल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार सविता यादव, जिला शिक्षा अधिकारी कविता त्रिपाठी, डीपीसी आर.एल शुक्ला सहित संबंधित जिलाधिकारी उपस्थित रहे।












