बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

देवसर बाजार में गुप्ता परिवार के पुत्रों के बीच विवाद, समाजसेवियों की समझाइश से मामला शांत

 

सिंगरौली। देवसर बाजार में शुक्रवार को व्यापारी गुप्ता परिवार के पुत्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मामला कहासुनी से होते हुए हाथापाई और लाठी-डंडों तक पहुंच गया। घटना के बाद बाजार क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति निर्मित हो गई।

जानकारी के अनुसार गुप्ता परिवार के सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था, जो देखते ही देखते बढ़ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया। इसी दौरान समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुधांशु द्विवेदी सहुआर सहित मुन्ना चतुर्वेदी एवं सुरेश चतुर्वेदी खड़ौरा मौके पर पहुंचे।

उन्होंने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को शांत कराया और समझाइश देते हुए आपसी सहमति से विवाद समाप्त कराया। समाजसेवियों की पहल से मामला गंभीर रूप लेने से पहले ही दोनों पक्षों के बीच सुलह हो गई।विवाद से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग आपसी विवाद को शांत कराने का प्रयास करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि विवाद की वास्तविक वजह क्या थी, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते समाज के वरिष्ठ लोगों के हस्तक्षेप से बड़ा विवाद टल गया। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

Author

Related Articles

Back to top button