ब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी सिंगरौली द्वारा केंद्रीय कार्यालय डीडीआरसी भवन में 80 वां स्वतंत्रता दिवस आयोजित किया गया

 

सिंगरौली- भारत का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय ढंग से मनाया गया । रेडक्रॉस सिंगरौली केंद्रीय कार्यालय डीडाआरसी भवन के प्रांगण में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी सिंगरौली के चेयरमैन एस डी सिंह द्वारा ध्वजा रोहण के उपरांत राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम संपन्न किया गया ।
इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन एस डी सिंह के द्वारा स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं संदेश देते हुए बताया कि यह ऐतिहासिक दिन है और हमारे देशवासियों के बीच देशप्रेम, समर्पण और एकता का प्रतीक है। इस दिन भारत के उन महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी जाती है जिनके त्याग और बलिदान के चलते भारत को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी मिली थी ।

इनकी रही उपस्थिति-रेडक्रॉस सचिव डॉ ओ पी राय, ब्लड सेंटर मेडिकल डायरेक्टर ब्लड सेंटर डॉ आर डी द्विवेदी, डॉ एन के जैन इत्यादि लोग उपस्थित रहे ।इसके साथ ही केंद्रीय कार्यालय, ब्लड सेंटर , खुला आश्रय गृह, जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र सिंगरौली के समस्त सेवायुक्तों द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी सहभगिता सक्रिय रूप से निभाया गया ।

Author

Related Articles

Back to top button