भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने रवि चौरसिया, उमेश विश्वकर्मा व राजू जायसवाल को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

सिंगरौली। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा, मध्य प्रदेश द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए जिला अध्यक्षों और जिला महामंत्रियों की नियुक्ति सूची जारी की गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया है।
जारी सूची के अनुसार सिंगरौली जिले में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कमान रवि चौरसिया को सौंपते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही संगठन को गति देने के लिए उमेश विश्वकर्मा एवं राजू जायसवाल को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।
प्रदेश स्तर पर जारी इस सूची में सिंगरौली के अलावा उज्जैन नगर, शाजापुर, इंदौर ग्रामीण, नर्मदापुरम एवं छिंदवाड़ा जिलों के पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई है। सिंगरौली जिले में नई कार्यकारिणी नियुक्त होने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।












