एनसीएल बीना परियोजना में अंतरक्षेत्रीय ब्रिज प्रतियोगिता 2026-27 का हुआ शुभारंभ

सिंगरौली- गुरुवार को एनसीएल की बीना परियोजना में अंतरक्षेत्रीय ब्रिज प्रतियोगिता 2026-27 का शुभारंभ हुआ। 20 अगस्त से 22 अगस्त, 2026 तक आयोजित इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में एनसीएल की सभी परियोजना और इकाइयों से 13 टीमों से 91 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
अंतरक्षेत्रीय ब्रिज प्रतिस्पर्धा के शुभारंभ समारोह के दौरान परियोजना अधिकारी (बीना), एम.के. शर्मा, एस. पी. शर्मा, असिस्टेंट डायरेक्टर, ब्रिज फेडरेशन ऑफ़ इंडिया, परियोजना जेसीसी सदस्य, एनसीएल स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के सदस्यगण एवं बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
यह प्रतियोगिता डुप्लीकेट स्पर्धा एवं पेयर्स स्पर्धा तथा टीम चैंपियनशिप के आधार पर खेली जा रही है ।गौरतलब है कि एनसीएल द्वारा प्रतिवर्ष कर्मियों के शारीरिक व मानसिक विकास हेतु विभिन्न खेल– कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहा है।













