सिंगरौली में किसान मोर्चा की नई जिला कार्यकारिणी घोषित
20 पदों पर जिम्मेदारियां तय, वरिष्ठ नेताओं की सहमति से हुआ ऐलान

सिंगरौली । भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रवेंद्र धर ने आज को जिला कार्यकारिणी की घोषणा की।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह मौजूद रहे। घोषित सूची में उपाध्यक्ष के रूप में योगेंद्र मिश्रा, पुष्पराज सिंह चंदेल, धर्मराज सिंह बैस और राजेश्वर बैस को जिम्मेदारी दी गई है, जबकि एक पद रिक्त रखा गया है। महामंत्री पद पर देवी प्रसाद बैस और कैलाश साहू निगरी, मंत्री पद पर राकेश द्विवेदी, प्रेमचंद विश्वकर्मा, रामाश्रय द्विवेदी, पुष्पराज सिंह बैस और राधेश्याम शाह को नियुक्त किया गया है। राजेश उपाध्याय को कार्यालय मंत्री तथा कृष्ण प्रसाद जायसवाल को सह कार्यालय मंत्री बनाया गया है।
उमेश गुर्जर को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। वहीं मीडिया विभाग में राजेंद्र शाह मीडिया प्रभारी और सुरेश प्रसाद यादव सह मीडिया प्रभारी होंगे। श्यामदेव पाण्डेय सोशल मीडिया प्रभारी तथा प्रमोद कुमार सह सोशल मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं। सुनील कुमार दुबे कचनी को आईटी सेल प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला अध्यक्ष प्रवेंद्र धर द्विवेदी ने बताया कि यह घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, संभागीय संगठन प्रभारी विजय दुबे, किसान मोर्चा संभाग प्रभारी विवेक दयाल शर्मा, जिला संगठन प्रभारी विनोद यादव एवं भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह की सहमति से की गई है।













