सिंगरौली जिला पंचायत के नए सीईओ होंगे संघ प्रिय, वर्तमान सीईओ जगदीश कुमार गोमे का सागर तबादला

सिंगरौली। प्रशासनिक फेरबदल के तहत सिंगरौली जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) पद पर संघ प्रिय (आईएएस) की नियुक्ति की गई है। संघ प्रिय वर्ष 2018 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं।
वहीं, वर्तमान जिला पंचायत सीईओ जगदीश कुमार गोमे का तबादला सागर किया गया है। उनके स्थान पर अब संघ प्रिय सिंगरौली जिला पंचायत की जिम्मेदारी संभालेंगे।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार शासन स्तर से जारी तबादला आदेश के बाद जिले में नए अधिकारी की पदस्थापना की गई है। संघ प्रिय के कार्यभार संभालने के बाद जिला पंचायत से जुड़े विकास कार्यों, योजनाओं के क्रियान्वयन और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासनिक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
गौरतलब है कि जिला पंचायत सीईओ का पद जिले के ग्रामीण विकास से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों की निगरानी करता है। मनरेगा, पंचायत योजनाएं, ग्रामीण अधोसंरचना सहित शासन की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी संचालन की जिम्मेदारी जिला पंचायत सीईओ के पास होती है।
अब सिंगरौली जिले में संघ प्रिय के नए सीईओ के रूप में कार्यभार ग्रहण करने का इंतजार है। वहीं, जगदीश कुमार गोमे के सागर स्थानांतरण के बाद जिले के प्रशासनिक गलियारों में नए बदलाव को लेकर चर्चा तेज हो गई है।











