बरगवां पुलिस ने डगा पहुँचकर स्कूली छात्रों को किया जागरूक

पोल खोल सिंगरौली / महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रदेश भर में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान- मैं हूं अभिमन्यु 3.0 के तहत सिंगरौली पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देश पर बरगवां निरीक्षक मोहम्मद समीर वारसी ने पुलिस बल के साथ थाना क्षेत्र के डगा स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पहुंचकर छात्रों से संवाद कर महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने बाल अपराध, महिला संबधी अपराध, साइबर अपराध से बचाव हेतु जागरूक किया गया।
वर्तमान समय में हो रहे साइबर संबंधी अपराधों जैसे ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, साइबर ब्लैकमेलिंग, हाउस अरेस्ट, साइबरस्टॉकिंग आदि जैसे अपराधों के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया।
उपस्थित छात्राओं को मध्यप्रदेश पुलिस की डायल 112 सेवा, 1090 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन तथा 1930 साइबर हेल्पलाइन से भी अवगत कराया गया और छात्राओं को बताया गया कि किसी भी आपात स्थित में तत्काल पुलिस को सूचित करें और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही के लिये पुलिस आपके साथ है। इस दौरान निरीक्षक मोहम्मद समीर वारसी द्वारा जिज्ञासु छात्रों के सवालों का जवाब देते हुए उन्हें संतुष्ट कर उच्च शिक्षा ग्रहण करके समाज के प्रति दायित्व निभाने की प्रेरणा दी गई।













