बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली के प्रिंस कुशवाहा का अंडर-17 नेशनल फुटबॉल टीम में चयन

सिंगरौली। जिले के उभरते फुटबॉल खिलाड़ी प्रिंस कुमार कुशवाहा का मध्यप्रदेश की जूनियर बालक अंडर-17 फुटबॉल टीम में चयन हुआ है। प्रिंस अब नारायणपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनके चयन से जिले के खेलप्रेमियों और फुटबॉल खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है।

जिला फुटबॉल संघ सिंगरौली के सचिव लवकुश कुमार तिवारी ने बताया कि मध्यप्रदेश फुटबॉल संघ के सचिव अमित रंजन देव के निर्देश पर 26 जुलाई से 5 अगस्त तक बालाघाट के तिरोड़ी में स्टेट फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित किया गया था। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर सिंगरौली के खिलाड़ी प्रिंस कुशवाहा का नेशनल कैंप के लिए चयन हुआ। इसके बाद 8 से 22 अगस्त तक जबलपुर में आयोजित नेशनल कैंप में प्रदर्शन के आधार पर उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए मध्यप्रदेश टीम में स्थान मिला।

मध्यप्रदेश टीम का पहला मुकाबला 26 अगस्त को जम्मू-कश्मीर से, दूसरा मैच 28 अगस्त को साई एकेडमी के खिलाफ तथा तीसरा मुकाबला 30 अगस्त को गुजरात के विरुद्ध होगा। चयन समिति ने पूरे प्रदेश से 20 खिलाड़ियों का चयन किया है।प्रिंस के चयन पर जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला फुटबॉल संघ तथा खेलप्रेमियों ने शुभकामनाएं दी हैं। टीम मैनेजर परम असवार, हेड कोच डॉ. तपन विश्वास, कोच आशीष पिल्लई और फिजियो बृजेश कुमार मौर्य सहित टीम पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए सफलता की शुभकामनाएं दीं।

Author

Related Articles

Back to top button