देश विदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

‘द ववान’ के पोस्टरों ने बढ़ाया रहस्य, सिद्धार्थ-तमन्ना की जोड़ी को लेकर उत्सुकता

मुंबई। सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द ववान’ रिलीज से पहले ही चर्चा में है। निर्माताओं ने फिल्म के नए पोस्टर जारी किए हैं, जिनमें सिद्धार्थ रहस्यमय दुनिया की ओर बढ़ते नजर आ रहे हैं, जबकि एक अन्य पोस्टर में योद्धा का रोमांचक रूप दिखाई दे रहा है। नए पोस्टरों ने फिल्म की कहानी को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

लोककथा और फैंटेसी पर आधारित इस फिल्म की कहानी मध्य भारत के घने जंगलों की पृष्ठभूमि में बताई जा रही है। फिल्म में प्राचीन किंवदंतियों, रहस्यमय मंदिरों और रोमांचक घटनाओं का मेल देखने को मिलेगा। निर्माताओं ने इसे ‘फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के रूप में पेश किया है।

फिल्म का टीजर मंगलवार को जारी किया जाना है, जबकि ‘द ववान’ 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कहानी के कई अहम पहलुओं को फिलहाल गोपनीय रखा गया है।

अरुणाभ कुमार की लेखनी और दीपक मिश्रा के निर्देशन में बनी फिल्म में सिद्धार्थ और तमन्ना पहली बार इस तरह की लोककथा आधारित फैंटेसी दुनिया में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग वास्तविक जंगलों में की गई है।

निर्माताओं के मुताबिक फिल्म में फैंटेसी के साथ रोमांस, रोमांच और साहसिक घटनाओं का भी मिश्रण होगा। अब दर्शकों की नजर टीजर पर है, जिससे फिल्म की रहस्यमय कहानी और दोनों कलाकारों के किरदारों को लेकर कई सवालों के जवाब मिलने की उम्मीद है।

Author

Related Articles

Back to top button