जिला पंचायत सदस्य की अध्यक्षता में सहकारी समिति की वार्षिक आम सभा की बैठक संपन्न…

जिला पंचायत सदस्य की अध्यक्षता में सहकारी समिति की वार्षिक आम सभा की बैठक संपन्न…
अमित श्रीवास्तव कुसमी
सीधी जिले के कुसमी जनपद पंचायत अंतर्गत समिति कुसमी में वार्षिक आम सभा की बैठक जिला पंचायत सदस्य हीराबाई सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई, बैठक में वर्ष भर के आय व्यय के संबंध में समिति प्रबंधक संतोष त्रिपाठी के द्वारा जानकारी किसानो के समक्ष रखे गए।एवं सभी किसानों को वस्तु स्थिति से अवगत कराया गया एवं शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।
बैठक में जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि स्थाई समिति अध्यक्ष के द्वारा भी शासन योजनाओं के संबंध में किसानों को विस्तृत जानकारी दी गई।
बैठक में जिला सहकारी बैंक के शाखा प्रबंधक मोतीलाल रजक, धर्मपाल सिंह व्यापारी एकता संघ के अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता ,मंडल अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह अनिल कुमार सिंह विमल जायसवाल रूपनारायण मौर्या,दशमतिया साहू,अमित श्रीवास्तव सुग्रीव सिंह सत्येंद्र कुमार रामकली, सुनीता, कमला देवी, वीरेंद्र पनिका, हीरालाल विश्वकर्मा लक्ष्मण सिंह हिमांशु पनिका, विश्वनाथ साहू उमेश कुमार तिवारी मनीष कुमार तिवारी सरल तिवारी बनवारी लाल गुप्ता राजकुमार अगरिया सहित क्षेत्र के किसान एवं जिला सहकारी बैंक के समस्त स्टाफ बैठक में उपस्थित था!













