काशी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमिलिया में मैं हूं अभिमन्यु कार्यक्रम का हुआ आयोजन…

काशी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमिलिया में मैं हूं अभिमन्यु कार्यक्रम का हुआ आयोजन…
सीधी सिहावल। जिले के थाना अमिलिया जिला सीधी पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा संचालित किया जा रहे ,,मैं हूं अभिमन्यु ,, कार्यक्रम के अनुपालन परिपेक्षय मेंआज दिनांक 29/09/2025 को काशी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमिलिया थाना अमिलिया मे कार्यशाला आयोजित किया गया। बालक बालिकाओं एवं महिलाओं सर्वांगीण विकास के संबंध में विद्यालय में उपस्थित छात्र छात्राओं को मैं हूं अभिमन्यु अभियान कार्यक्रम से अवगत कराया गया जिसमें बताया गया कि मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा चलाया गया एक विशेष जागरूकता अभियान है, जिसका उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ होने वाले अपराधों को रोकना और समाज में उनकी सुरक्षा को बढ़ावा देना है।

इस अभियान के माध्यम से समाज में व्याप्त सामाजिक बुराइयों के “चक्रव्यूह” को तोड़ने का संकल्प लिया जाना है।
महिलाओं के प्रति पुरुषों की सोच में सकारात्मक बदलाव लाना,ताकि वे अधिक संवेदनशील बनेंऔर महिलाओं के सम्मान की रक्षा करें। यह अभियान विशेष रूप से पुरुषों और युवाओं को संबोधित करता है, ताकि वे महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार को बढ़ावा दें।
नशा, दहेज, रूढ़िवादिता, अश्लीलता, संवेदनशीलता, भ्रूण हत्या, अशिक्षा के बारे में बताया गया एवं जागरूक किया गया तथा बताया गया कि *नारी समाज में पूजनीय है, जन्म देने वाली नारी के साथ भेदभाव करना पूर्वाग्रह का परिचायक है जिस सोच को दूर करना आवश्यक है, सभ्य समाज मे महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति भेदभाव करना नैसर्गिक न्याय के सिद्धांत के खिलाफ है*,नारी के प्रति भेदभाव पर समाज के लिए कलंक है, जिस प्रकार अभिमन्यु ने गर्भावस्था में ही माता-पिता से ज्ञान प्राप्त किया था। इसी प्रकार अभिभावकों को अपने बालकों को बाल्यकाल से ही सामाजिक, नैतिक, मनोवैज्ञानिक एवं कानूनी ज्ञान दिया जाना चाहिए, जिससे बाल्यकाल से ही पुरुषों में लैंगिक समानता एवं एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना जागृत किया जाना चाहिए। विद्यालय में उपस्थित छात्र छात्राओं को पोस्टर वितरित कर तथा बैनर के माध्यम से संदेश दिया गया।
वहीं महिलाओं बालिकाओं के प्रति भेदभाव न करने के संबंध में शपथ दिलाई गई। उक्त अभियान में लगभग 460 छात्र छात्राएं तथा विद्यालय के सम्मानीय प्राचार्य डॉ. मुनेंद्र शुक्ला तथा शिक्षकगण उपस्थित रहे। एव पुलिस अधिकारी उप निरीक्षक इंद्राज सिंह, प्रधान आरक्षक 316 रामायण प्रसाद मिश्रा,आरक्षक 509 बृजेश बैस, आरक्षक 574 संदीप चतुर्वेदी के नेतृत्व में अभियान संपन्न हुआ।
।। सिंहावल से राजबहोर केवट की रिपोर्ट ।।













