मध्य प्रदेशसिंगरौली

जिला कांग्रेस कार्यालय सिंगरौली में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के 70वें परिनिर्वाण दिवस पर नमन

 

सिंगरौली।जिला कांग्रेस कार्यालय में आज भारत के संविधान निर्माता, सामाजिक न्याय के अग्रदूत और महान विचारक बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के 70वें परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेसजनों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विनम्र नमन किया तथा उनके द्वारा दिखाए गए समानता, न्याय और बंधुत्व के मार्ग को याद किया।

कार्यालय में उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब का संघर्ष, दूरदृष्टि और समाज के हर अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुँचाने का संकल्प आज भी प्रेरणा देता है। उन्होंने संविधान के माध्यम से देश को लोकतंत्र और अधिकारों की मजबूत नींव दी, जिसे कांग्रेस पार्टी लगातार मजबूती देने का कार्य कर रही है।

जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने कहा कि अम्बेडकर जी के विचार समय के साथ और भी अधिक प्रासंगिक होते जा रहे हैं। सामाजिक समरसता, शिक्षा, समान अवसर और संविधान की रक्षा—ये सभी उनके जीवन के मूल संदेश हैं, जिन्हें कांग्रेस सदैव आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में अनेक वरिष्ठ नेताओं, कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर बाबा साहेब के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि अर्पित करने उपरांत जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वय, वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारी समेत पिछड़ा वर्ग कांग्रेस द्वारा आयोजित अम्बेडकर चौक पर श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए और वहां उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें सम्मान और आभार मय श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राम अशोक शर्मा, मधु शर्मा, रुपेश चंद्र पाण्डेय, विद्यासागर वैश्य, कृष्णा सिंह परिहार, सुदामा कुशवाहा, प्रेम प्रकाश सिंह, विवेक सिंह बघेल, सुरेंद्र साकेत, देवपति सिंह, अशोक सिंह परिहार, रामब्रिज कुशवाहा, अशोक कुशवाहा, रीना देवी जी,कमल सिंह, राणा प्रताप सिंह, राहुल सिंह, मोनू सिंह, आनंद कुमार सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button