बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

भाईदूज पर 11 नवंबर को सिंगरौली जिले में स्थानीय अवकाश घोषित

सिंगरौली। कलेक्टर श्री गौरव बैनल द्वारा भाईदूज के पावन पर्व के अवसर पर सिंगरौली जिले के संपूर्ण क्षेत्र में 11 नवंबर 2026 (बुधवार) को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सामान्य पुस्तक परिपत्र के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कलेक्टर कलेक्टर द्वारा स्थानीय अवकाश संबंधी आदेश जारी किया गया है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में जारी आदेश के माध्यम से 4 मार्च 2026 को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया था। राज्य शासन की संशोधित अधिसूचना के क्रम में 4 मार्च के स्थानीय अवकाश के स्थान पर अब 11 नवंबर 2026 को भाईदूज के अवसर पर स्थानीय अवकाश स्वीकृत किया गया है। जारी आदेश के अनुसार घोषित स्थानीय अवकाश जिले के कोषालय एवं बैंकों में लागू नहीं होगा। साथ ही, जिन शैक्षणिक संस्थानों में उक्त तिथि को परीक्षाएं पूर्व से निर्धारित हैं, उन पर भी स्थानीय अवकाश का प्रभाव नहीं रहेगा तथा परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यथावत संचालित होंगी।

Author

Related Articles

Back to top button