बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 11 सितंबर को गन्नई के गजरहिया में शिविर

सिंगरौली,। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं मौके पर निराकरण के लिए 11 सितंबर 2026 को ग्राम पंचायत गन्नई के ग्राम गजरहिया में धान खरीदी केंद्र के पास जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा। परीक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुए शिविर स्थल में परिवर्तन किया गया है। पूर्व निर्धारित पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गन्नई के स्थान पर अब शिविर गजरहिया में धान खरीदी केंद्र के पास आयोजित होगा।

शिविर में गन्नई सहित आसपास के ग्रामों के ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं एवं शासकीय सेवाओं से संबंधित प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिवों को ग्रामीणों को शिविर की सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं।

Author

Related Articles

Back to top button