ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पीएम मोदी का संदेश, वैश्विक हितों पर सकारात्मक चर्चा की उम्मीद
ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पीएम मोदी का संदेश, वैश्विक हितों पर सकारात्मक चर्चा की उम्मीद तीन दिवसीय भारत दौरे पर पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, ब्रिक्स सम्मेलन में प्रमुख मुद्दों पर होगी चर्चा नई दिल्ली, 11 सितंबर 2026। भारत में आयोजित होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को उम्मीद जताई कि सदस्य देशों के नेता वैश्विक कल्याण की भावना के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर रचनात्मक और सार्थक चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि विभिन्न देशों के नेता ब्रिक्स के मंच पर एकत्र होंगे और बैठक से सकारात्मक परिणाम निकलने की पूरी उम्मीद है। दो दिवसीय शिखर सम्मेलन भारत मंडपम, नई दिल्ली में शनिवार से शुरू होगा। सम्मेलन में खाद्य सुरक्षा, ऊर्जा सहयोग, स्वास्थ्य, आपदा जोखिम न्यूनीकरण और महत्वपूर्ण आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर विशेष जोर रहने की संभावना है। वैश्विक स्तर पर जारी भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारत ब्रिक्स को सहयोग और स्थिरता के प्रभावी मंच के रूप में मजबूत करने पर जोर दे रहा है। इस बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन तीन दिवसीय भारत यात्रा पर शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंचे। ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने के अलावा उनकी प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी प्रस्तावित है। दोनों देशों के बीच रक्षा, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, फार्मास्यूटिकल्स सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होने की संभावना है। सम्मेलन में चीन, ईरान, दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया, मिस्र, मलेशिया, यूएई, इथियोपिया और वियतनाम सहित कई देशों के शीर्ष नेता हिस्सा लेंगे। पुतिन के दौरे को लेकर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

नई दिल्ली,। भारत में आयोजित होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को उम्मीद जताई कि सदस्य देशों के नेता वैश्विक कल्याण की भावना के साथ महत्वपूर्ण मुद्दों पर रचनात्मक और सार्थक चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि विभिन्न देशों के नेता ब्रिक्स के मंच पर एकत्र होंगे और बैठक से सकारात्मक परिणाम निकलने की पूरी उम्मीद है।
दो दिवसीय शिखर सम्मेलन भारत मंडपम, नई दिल्ली में शनिवार से शुरू होगा। सम्मेलन में खाद्य सुरक्षा, ऊर्जा सहयोग, स्वास्थ्य, आपदा जोखिम न्यूनीकरण और महत्वपूर्ण आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर विशेष जोर रहने की संभावना है। वैश्विक स्तर पर जारी भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारत ब्रिक्स को सहयोग और स्थिरता के प्रभावी मंच के रूप में मजबूत करने पर जोर दे रहा है।
इस बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन तीन दिवसीय भारत यात्रा पर शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंचे। ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेने के अलावा उनकी प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी प्रस्तावित है। दोनों देशों के बीच रक्षा, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, फार्मास्यूटिकल्स सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होने की संभावना है।
सम्मेलन में चीन, ईरान, दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया, मिस्र, मलेशिया, यूएई, इथियोपिया और वियतनाम सहित कई देशों के शीर्ष नेता हिस्सा लेंगे। पुतिन के दौरे को लेकर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।













