बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

पनागर के जंगल में चल रहा था कच्ची शराब बनाने का कारोबार, पुलिस ने भट्टियां तोड़ीं

55 लीटर महुआ शराब जब्त, 600 लीटर लाहन नष्ट; आरोपी मौके से फरार

जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र के घने जंगल में अवैध रूप से कच्ची शराब तैयार किए जाने का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने तिलगवां और भौरहा गांव के बीच जंगल में दबिश देकर शराब बनाने के लिए लगाई गई भट्टियों को नष्ट किया तथा मौके पर बड़ी मात्रा में महुआ लाहन नष्ट किया।

पनागर पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने पनागर से करीब 25 से 30 किलोमीटर दूर घने जंगल में छापा मारा। कार्रवाई के दौरान नाले के किनारे तीन ड्रमों में छिपाकर रखा गया लाहन और शराब बनाने के उपकरण मिले।

पुलिस ने मौके से करीब 55 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित महुआ शराब बरामद की। इसके अलावा करीब 600 लीटर महुआ लाहन मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने एक दोपहिया वाहन भी जब्त किया है।

कार्रवाई के दौरान शराब बनाने वाला व्यक्ति मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश के साथ जब्त वाहन के मालिक की जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों के मुताबिक जंगल में अवैध शराब निर्माण के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी एकत्र की जा रही है।

Author

Related Articles

Back to top button