उतर प्रदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

किसान सेवा आश्रम का ट्रस्ट के रूप में पंजीकरण, समाजसेवा की दिशा में नई पहल

जरूरतमंदों, विधवाओं, अनाथ बच्चों और महिलाओं के कल्याण के लिए किए जाएंगे जनकल्याणकारी कार्य

सोनभद्र। समाज के जरूरतमंद, असहाय एवं वंचित वर्गों के कल्याण के उद्देश्य से किसान सेवा आश्रम का ट्रस्ट के रूप में गठन एवं पंजीकरण कराया गया है। इस संबंध में रावतगंज तहसील परिसर में देवशरण सिंह उर्फ बाबा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। ट्रस्ट का उद्देश्य कमजोर वर्गों को सहयोग, संरक्षण और विकास के अवसर उपलब्ध कराना है।

ट्रस्ट के माध्यम से अनाथालय, विधवा आश्रम, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक जागरूकता और स्वावलंबन से जुड़े कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। जरूरतमंद लोगों को आत्मनिर्भर बनाने तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

बैठक में सर्वसम्मति से देवशरण सिंह उर्फ बाबा को अध्यक्ष, संतोष कुमार पाठक को उपाध्यक्ष तथा प्रमोद कुमार सिंह कोषाध्यक्ष चुना गया। ट्रस्ट में पवन कुमार सिंह, जग्गू यादव, श्रीपति सिंह, अनिल कुमार तिवारी, राजेश कुमार यादव, राजकुमार सिंह सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं को सदस्य बनाया गया।

अध्यक्ष देवशरण सिंह ने कहा कि किसान सेवा आश्रम समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक सेवा पहुंचाने का प्रयास करेगा। विशेष रूप से अनाथ बच्चों, विधवाओं और महिलाओं को सम्मानजनक एवं आत्मनिर्भर जीवन उपलब्ध कराने के लिए योजनाबद्ध कार्य किए जाएंगे।

बैठक का संचालन पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर राजेंद्र कुमार यादव, फूल सिंह पटेल, विनय कुमार सिंह, दशरथ यादव, शाहनवाज आलम खान, टीटू कुमार गुप्ता, आदर्श देव पांडेय, नवीन पांडेय, अजय कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button