सीधी

वृद्ध आश्रम ताला में आयोजित हुआ वृद्धजन दिवस पर कार्यक्रम…

वृद्ध आश्रम ताला में आयोजित हुआ वृद्धजन दिवस पर कार्यक्रम…

संजय सिंह मझौली

जनपद पंचायत मझौली अंतर्गत ग्राम ताला में संचालित कैलाश स्वर्ण वृद्ध आश्रम में 01 अक्तूबर को “अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस” के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सरपंच ताला प्रियंका पनिका रहीं वहीं अध्यक्षता वरिष्ठ नागरिक बाबूलाल बैश (मुखिया) के द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथि के रूप में रामनारायण डांगी जिला महामंत्री विश्व हिंदू परिषद जिला दतिया एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मझौली धनंजय मिश्रा रहे।


कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन कर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात वृद्ध आश्रम संचालन समिति द्वारा अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।इसके बाद अतिथियों द्वारा सभी आश्रम वासियों को तिलक लगाकर पुष्प माल अर्पित किया गया एवं फल फूल भेंट किए गए। मुख्य अतिथि ने आश्रम वासियों का अभिवादन करते हुए वृद्ध आश्रम की व्यवस्था को लेकर ध्यान आकर्षित किया।

 

सीईओ ने दिया आश्वासन
अपने संबोधन में कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवं सीईओ धनंजय मिश्रा के द्वारा वृद्ध आश्रम दिवस पर सभी आश्रम वासियों को बधाई देते हुए कहा कि निश्चित ही वृद्ध आश्रम संचालक के लिए व्यवस्था की जरूरत है और लंबे समय से यह आश्रम लगातार संचालित है जिससे भरोसा है कि आगे भी संचालित होता रहेगा जिसके लिए उनके द्वारा जिला स्तर से भी पहल करने का आश्वासन दिया गया। वहीं समाज एवं परिवार में वृद्धो के उपयोगिता एवं अनुभव का हवाला देते हुए रामायण एवं महाभारत का उदाहरण दिया गया जिसमें कहा गया कि रावण ने अपने वृद्ध सलाहकार माल्यवंत के सुझाव को नहीं माना जिस कारण उसका विनाश हो गया जबकि भगवान राम ने अपने सलाहकार जामवंत का सुझाव स्वीकार किया जिस कारण उन्हें लंका पर विजय प्राप्त हुई। इसलिए परिवार में वृद्धो का होना जरूरी है जिनका आदर करना चाहिए और सुझाव पर अमल करना चाहिए।

 

आश्रम संचालक में जताया आभार
आश्रम के संचालक शिवा मणि तिवारी के द्वारा आश्रम के रखरखाव एवं व्यवस्था को लेकर जानकारी देते हुए सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया गया एवं वृद्ध आश्रम दिवस पर सभी आश्रम वासियों का अभिवादन किया गया।
कार्यक्रम में राम सजीवन तिवारी, रामसुजान तिवारी सचिव एवं राम सिया बैस उपाध्यक्ष आश्रम समिति,जग्गा कोल,रामजी पांडेय,अशोक बैश,आशीष गुप्ता,रेखा बैगा, प्रीती द्विवेदी, निर्मला तिवारी, संतलाल बैगा एवं अन्य आश्रम के कर्मचारी अपनी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार तिवारी के द्वारा किया गया।

Author

  • सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

पोल खोल पोस्ट

सुनील सोनी , " पोल खोल पोस्ट " डिजिटल न्यूज़ पोर्टल के प्रधान संपादक और संस्थापक सदस्य हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष एवं जनसेवा भाव से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button