रेत लोड ट्रैक्टर पर पुलिस-माइनिंग की संयुक्त कार्रवाई
ट्रैक्टर जब्त कर कोतवाली थाने में कराया गया सुरक्षित खड़ा, अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई जारी

सिंगरौली। जिले में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ पुलिस एवं खनिज विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस एवं माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम ने रेत लोड एक ट्रैक्टर को पकड़कर कार्रवाई की है।
कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर क्रमांक MP66ZH6023 को पकड़ा गया। ट्रैक्टर के मालिक के रूप में राधेश्याम पिता बलीराम, निवासी कलुआडीह, मल्गो मकरोहर, थाना माड़ा का नाम बताया जा रहा है। कार्रवाई के बाद ट्रैक्टर को सुरक्षित कोतवाली थाना परिसर में खड़ा कराया गया है।
अवैध रेत परिवहन के खिलाफ की गई इस कार्रवाई से अवैध रूप से ट्रैक्टरों के माध्यम से रेत का कारोबार करने वालों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। पुलिस एवं खनिज विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।











