बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

गनियारी और हिरवाह में अवैध शराब बिक्री के आरोप, कार्रवाई पर उठे सवाल

किराना और अंडा दुकानों से खुलेआम बिक्री का दावा, आबकारी ठेकेदारों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की

सिंगरौली। कोतवाली थाना क्षेत्र के गनियारी और हिरवाह इलाके में अवैध शराब की बिक्री को लेकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि कुछ किराना और अंडा दुकानों में खुलेआम शराब बेची जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में लंबे समय से यह कारोबार जारी है।

हाल ही में सामाजिक संगठनों द्वारा हिरवाह क्षेत्र में दबिश देकर कथित तौर पर बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़े जाने की बात सामने आई थी। इसके बाद भी अवैध बिक्री पर पूरी तरह रोक नहीं लगने के आरोप लगाए जा रहे हैं। लोगों का सवाल है कि जब इतनी मात्रा में शराब बरामद हुई थी तो उसका स्रोत क्या था और शराब वहां तक कैसे पहुंची।

सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे होने के कारण बाहर से शराब लाकर क्षेत्र में खपाए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।अवैध शराब की बिक्री से वैध शराब कारोबार प्रभावित होने की बात कहते हुए स्थानीय शराब ठेकेदारों ने भी जिला प्रशासन से अवैध बिक्री और कथित पैकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।स्थानीय लोगों ने पुलिस और आबकारी विभाग से संयुक्त रूप से अभियान चलाकर अवैध शराब के स्रोत का पता लगाने और बिक्री में शामिल लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस और आबकारी विभाग का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।

Author

Related Articles

Back to top button