बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

कॉलेज मोड़ पर तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर

बस के नीचे फंसी बाइक, हादसे के बाद सड़क पर लगा लंबा जाम; पुलिस ने संभाली स्थिति

सिंगरौली। कोतवाली थाना क्षेत्र के कॉलेज मोड़ के पास तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। बताया गया कि रिद्धि ट्रेवल्स की बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक बस के नीचे फंस गई, जिससे मुख्य सड़क पर यातायात बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पहले स्थानीय लोगों ने प्रयास कर बस के नीचे फंसी बाइक को बाहर निकाला। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लेकर कोतवाली थाने पहुंचाया। यातायात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद सड़क पर लगे जाम को खुलवाया और आवागमन सामान्य कराया।

हादसे में बाइक सवार को चोटें आने की जानकारी सामने आई है। हालांकि उसकी चोटों की गंभीरता और उपचार को लेकर विस्तृत जानकारी तत्काल सामने नहीं आ सकी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलेज मोड़ और आसपास के क्षेत्र में तेज रफ्तार भारी वाहनों के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लोगों ने वाहन चालकों से गति नियंत्रित रखने और यातायात नियमों का पालन करने की मांग की है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Author

Related Articles

Back to top button