बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

प्रभारी मंत्री ने वीसी के माध्यम से ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की

अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन एवं व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

सिंगरौली, 16 सितम्बर 2026/ मध्यप्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अभियान के अंतर्गत की जाने वाली गतिविधियों, विभागीय तैयारियों तथा आमजन को उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं एवं योजनाओं के संबंध में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।

प्रभारी मंत्री श्रीमती उईके ने निर्देशित किया कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन प्रभावी एवं सुव्यवस्थित रूप से किया जाए। अभियान के दौरान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के साथ ही आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अभियान की गतिविधियों का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं और सेवाओं को आमजन तक सुगमता से पहुंचाना है।

 

इसके लिए मैदानी अमले की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए तथा अधिक से अधिक नागरिकों को अभियान से जोड़ते हुए उन्हें योजनाओं की जानकारी एवं पात्रतानुसार लाभ उपलब्ध कराया जाए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान कलेक्टर श्री गौरव बैनल तथा वीसी के माध्यम से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह, विधायक सिंगरौली श्री रामनिवास शाह, विधायक देवसर श्री राजेन्द्र मेश्राम, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संघप्रिय तथा भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुन्दर लाल शाह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी शामिल हुए।सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Author

Related Articles

Back to top button