बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

लोक कल्याण मेले के विशेष शिविर में 36 पथ विक्रेता पीएम स्वनिधि योजना से जुड़े

10 हितग्राहियों को वितरित किया गया योजनांतर्गत हितलाभ, पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने का सतत प्रयास जारी

सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा लोक कल्याण मेले के अंतर्गत आज सामुदायिक भवन, बैढ़न में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन को प्रदान की गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ने के साथ-साथ प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत पथ विक्रेताओं के आवेदन पंजीकृत किए गए और पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किया गया।शिविर के दौरान 36 पथ विक्रेताओं का प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत पंजीयन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित माननीय विधायक द्वारा 10 पथ विक्रेताओं को चेक के माध्यम से योजनांतर्गत हितलाभ वितरित किया गया। इनमें अमृता सोंधीया को ₹15,000, रश्मि ताम्रकार को ₹50,000 तथा सैयद हसनैन को ₹50,000 सहित अन्य हितग्राहियों को भी योजना का लाभ प्रदान किया गया।

पीएम स्वनिधि योजना के नोडल अधिकारी श्री अक्षत उपाध्याय ने बताया कि लोक कल्याण मेले का आयोजन 1 सितम्बर से 30 सितम्बर 2026 तक शहर के विभिन्न वार्डों में विशेष शिविर आयोजित कर किया जा रहा है। मेले का उद्देश्य प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना सहित भारत सरकार की अन्य 8 जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना तथा उन्हें योजनाओं से जोड़ना है। शिविरों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी, आवेदन प्रक्रिया एवं उपलब्ध हितलाभ के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने शहर के समस्त पथ विक्रेता बंधुओं से अपील की है कि वे लोक कल्याण मेले के अंतर्गत आयोजित विशेष शिविरों अथवा नगर निगम मुख्यालय में आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। नगर निगम द्वारा पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Author

Related Articles

Back to top button