बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

जयंत डकैती के खुलासे पर कांग्रेस नेता ने पुलिस को दी बधाई

कहा- लगातार चोरी-लूट की घटनाओं से व्यापारियों में भय, लंबित मामलों के खुलासे की जरूरत

सिंगरौली। कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष राम शिरोमणि शाह ने जयंत ज्वेलर्स डकैती मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। उन्होंने कहा कि जयंत डकैती में पुलिस अधीक्षक शियाज केएम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिसके लिए पुलिस बधाई की पात्र है।

राम शिरोमणि शाह ने जिले की कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उनके अनुसार भाजपा शासनकाल में चोरी और लूट की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे व्यापारियों और आम लोगों में भय का माहौल है। उन्होंने बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई डकैती का उल्लेख करते हुए कहा कि मामले में अब तक सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए हैं और पूरी बरामदगी भी नहीं हो सकी है।

उन्होंने कहा कि जिले में हुई कई अन्य चोरी की घटनाओं का भी अब तक खुलासा नहीं हुआ है। इससे आम जनता में असुरक्षा की भावना बनी हुई है। शाह ने कहा कि जयंत डकैती में हुई त्वरित कार्रवाई सराहनीय है, लेकिन पूरे जिले की कानून-व्यवस्था केवल एक अधिकारी के भरोसे नहीं चल सकती। लंबित मामलों का जल्द खुलासा कर लोगों में सुरक्षा का विश्वास कायम करने के लिए पूरे पुलिस तंत्र को सक्रियता से काम करना चाहिए।

Author

Related Articles

Back to top button