माउंट आबू से राजयोगी ब्रह्माकुमार राजू भाई जी एवं मध्य प्रदेश के अनेक स्थानों से ब्रह्माकुमारी बहनें होगी शामिल
प्रशासक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह ब्रह्माकुमारी विंध्यनगर में होगा आज

मध्य प्रदेश के अनेक स्थानों से बहने होंगी शामिल
सिंगरौली- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय तपोवन कॉम्प्लेक्स, विंध्य नगर, सिंगरौली मैं दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। ब्रह्माकुमारी तपोवन कंपलेक्स इंचार्ज शोभा दीदी ने जानकारी देते हुए कहा कि मध्य भारत की निदेशिका एवं ब्रह्माकुमारीज़ के प्रशासक प्रभाग की राष्ट्रीय संयोजक वात्सल्य की मूरत, मास्टर रहमदिल, त्याग तपस्या और सेवा की प्रतिमूर्ति, दृढ़ संकल्पि परम श्रद्धेय राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी अवधेश दीदी जी के प्रथम पुण्य स्मृति दिवस के अवसर पर ऊर्जाधानी सिंगरौली के तपोवन परिसर में कर्मयोग द्वारा सशक्त भारत विषय पर आयोजित प्रशासक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आप सभी प्रशासकगण सादर आमंत्रित हैं।
राजयोगी ब्रह्माकुमार राजू भाई जी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, ग्राम विकास प्रभाग, ब्रह्माकुमारीज़, माउंट आबू मुख्य वक्ता के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शैलजा बहन जी क्षेत्रीय संयोजिका, प्रशासक प्रभाग (मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ एवं मध्य प्रदेश के आने का अनेक स्थानों से अतिथिगण की गरिमामय उपस्थिति में यह कार्यक्रम दिनांक 19 सितम्बर 2026, शनिवार समय सायं 6.00 से 8.00 बजे तक होगा स्थान ब्रह्माकुमारीज़, तपोवन कॉम्प्लेक्स, विंध्य नगर, सिंगरौली मैं होने जा रहा है। आगे दीदी ने कहा कि सम्मेलन का भाव यह है कि प्रशासन में उत्कृष्टता के साथ मानवीय मूल्यों का समावेश- सेवा, संवेदनशीलता, सत्यनिष्ठा और सकारात्मक नेतृत्व की ओर एक कदम विषय को स्पष्ट किया जाएगा शोभा दीदी ने अधिक संख्या में लोगों से शामिल होने की है अपील।











