नगर निगम अध्यक्ष की अध्यक्षता में पार्षदो की सर्वदलीय बैठक आयोजित
बैठक में निगमाध्यक्ष द्वारा नगर विकास से जुड़े मुद्दो पर की गई विस्तार से चर्चा एवं दिए गए उचित निर्देश

सिंगरौली ; नगर पालिक निगम सिंगरौली के अध्यक्ष श्री देवेश पाण्डेय की अध्यक्षता मे नगर निगम के पार्षदो के साथ सर्वदलीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में नगर विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दो पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पार्षदो द्वारा निगम ,परिषद की बैठक निर्धारित समय पर कराने हेतु कहा गया ताकि नगर विकास से संबंधित कार्यो की परिषद के माध्यम से गति दी जा सके। वही निगम क्षेत्र की सफाई व्यवस्था के संबंध में चर्चा करते हुयें साफ सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु सुझाव दिया गया। इसके साथ ही नगरीय क्षेत्र में संचालित सीवर लाईन के कार्यो की पर चर्चा करते हुयें सीवर लाईन कार्य को समय पर गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने एवं जहा की सड़के क्षतिग्रस्त हो गई है उनकी तत्काल मरम्मत कराने हेतु निर्देश निगम अध्यक्ष द्वारा दिया गया।
बैठक में गनियारी शापिंग प्लाजा की बन्द पड़ी दुकानो के संबंध में चर्चा करते हुयें निर्माण कार्य आ रही कठिनाईयो को दूर कर प्रारंभ कराने हेतु निर्देशित किया गया। वही सिविक सेन्टर निर्माण कार्य जिसमे लगभग 200 दुकाने बननी है, एवं इनडोर स्टेडियम बनाने के साथ ही ऑटोडोरियम का भी निर्माण होना है जल्द निर्माण कराया जाए। जिससे नगर निगम का राजस्व वृद्धि होगी। मोबाईल टॉलेट (चलित शौचालय) की सख्या आबादी के अनुसार बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में निगाही मोड से दुधिचुआ (मध्यप्रदेश एवं उत्तर प्रदेश) की सीमा तक फोरलेन सडक निर्माण कराये जाने हेतु चर्चा की गई। नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत अमृत जल योजना में छूटे हुये वार्डो कालोनियो को शामिल करने हेतु निर्देश दिए गए। तथा मोरवा जोन में एक शव वाहन उपलब्ध्य कराने के साथ ही टैंकरों की उपलब्धता बढ़ाए जाने हेतु निर्देश दिए गए। इसके साथ ही नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत प्रमुख जगह जैसे नवजीवन विहार चौराहा,बैढ़न बस स्टैड क्षेत्र , माजन मोड, निगाही मोड एवं अन्य स्थानों में तत्काल अतिक्रमण हटाये जाने हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया।
बैठक में नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत सामुदायिक भवन का संचालन एवं रखरखाव निगम द्वारा कराये जाने के निर्देश दिए गए।बैठक के अंत में निगम अध्यक्ष श्री पाण्डेय ने कहा कि वार्ड की मूलभूत आवश्यकताओ की पूर्ति हेतु नगरीय क्षेत्र की जनता ने हम सब को जिम्मेदारी सौपी है। अब हमारा कर्तव्य बनता है कि नगरीय क्षेत्र के प्रत्येक नगारिक की आवश्यकताओ को चिन्हित कर उनकी पूर्ति कराये ताकि आम जन मानस के जीवन में सुधार लाया जा सके। आप सब अपने वार्डो की मूलभूति सुविधाओ को चिन्हित कर प्रस्ताव प्रस्तुत करे ताकि आवश्यकता आनुसार वार्डो में कार्यो को कराया जा सके।बैठक के दौरान पार्शद भारतेन्दु पाण्डेय, अखिलेश सिंह, शेखर सिंह, सीमा जयसवाल, राम नरेश शाह, श्याम कुमारी शर्मा,संजय सिंह,सावनमती कुशवाहा,अनाकर कली, चन्दा देवी,नीलू कुमारी, रूकमन देवी,राज बहादुर पनिका,राम मिलन भारती,देवमती बाबुनंदन बंसल,आषीश कुमार बैस,रविन्द सिंह,विजय कुमार शाहू,संतोष शाह, बबली शाह,लालसा यादव , नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर आरपी बैस, उपस्थित रहे।













