दाव खेल रही पुलिस जुआं के खेल में

जुआं के खेल में दाव खेल रही पुलिस
भोपाल तक पहुंची शिकायत, खुली नींद, दबिश में नही लगा कुछ हाथ, जबलपुर घटना की न हो जाए पुनर्रावृत्ति
नवभारत न्यूज
सिंगरौली 14 फरवरी। जबलपुर में अभी हाल ही में जुएं के खेल में निर्मम चार लोगों की हत्या हुई थी और सिंगरौली में जुआं का बड़ा गिरोह सक्रिय है और पुलिस जुआं के खेल में खुद दांव लगा रही है। इस खेल की शिकायत भोपाल तक पहुंची है। उसके बाद नींद खुली तो दबिश दी गई। लेकिन उसके पहले ही जुआंड़ी भाग निकले और पुलिस खाली हाथ लौट आई।
गौरतलब है कि जबलपुर में अभी हाल ही में ब्राम्हण परिवार के चार लोगों की निर्मम हत्या जुआं के खेल में हुई थी। यह घटना पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया था। इस जुएं के खेल में सरकार की जमकर किरकिरी हुई थी। इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी सिंगरौली पुलिस मुकदर्शक बनी हुई है। सूत्र बताते हैं कि कोतवाली क्षेत्र के देवरा व उर्ती में लम्बे समय से जुआं का फड़ जम रहा है। ऐसा भी नही की पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी नही है। जानकारी रहते हुये भी पुलिस अंजान बनी हुई है। जबकि इस खेल में नामचिन कबाड़ी जुआं का सरगना बना हुआ है। जो कई नामचिनों को साथ में लेकर जुआं का फड़ जमा रहा है। सूत्र बतातें हैं कि देवरा में जुआं का फड़ काफी लम्बे अर्से से चल रहा है। जिस स्थान पर जुआं का फड़ हो रहा है वहां के दो सौ मीटर की दूरी पर कई बाउंसर जुआं खेल की रखवाली करते हैं। किसी की क्या मजाल की उस स्थान पर पहुंच जाए या फिर रैकी कर सके। इनके सामने किसी की औकात नही की वहां का जायजा ले सके। बताया जाता है कि इस खेल में नामचिन कबाड़ी के अलावा माजन के कुछ चर्चित लोग भी संलिप्त बताये जाते हैं। इस खेल को लेकर स्थानीय लोग काफी भयभीत रहते हैं। जो अपने क्षेत्र के पार्षद के अलावा कई जनप्रतिनिधियों से शिकायत की जहां जनप्रतिनिधियों ने एसपी से जुआं को लेकर शिकायत की। लेकिन पुलिस अधीक्षक भी जनप्रतिनिधियों की शिकायत को नजर अंदाज कर दिया। अगर यही हालात रहें तो ऐसा वो दिन न आये जो जबलपुर में आया था। फिर भी सिंगरौली पुलिस अधिकारी इस जुआं के खेल को नजर अंदाज करने में कोई कोर कसर नही छोड़ रहे हैं।
भोपाल तक पहुंची शिकायत
सिंगरौली में हो रहे जुआं फड़ की जानकारी भोपाल तक पहुंचा दी गई है। सूत्र बतातें हैं कि सिंगरौली के पुलिस अधिकारी जुआं खेल को लेकर संजीदा नही हुये तो भोपाल स्तर पर इसकी शिकायत की गई और सोशल मीडिया पर देवरा व उर्ती में चल रहे जुएं के खेल की खबर चली तो सिंगरौली के पुलिस अधिकारियों की नींद खुली। सूत्र बतातें हैं कि पुलिस अधिकारियों ने देवरा व उर्ती में छापामार कार्रवाई की। लेकिन पुलिस के हाथ खाली रह गये। यह भी बताया जाता है कि जब पुलिस ेेके अधिकारी दबिश देने पहुंचे थे तो उसके पहले जुआंड़ियों को पुलिस विभाग से ही जानकारी दे दी गई थी की कभी भी और किसी वक्त छापामार कार्रवाई हो सकती है। इस लिए खेल को बन्द कर दो। यही वजह रही कि पुलिस के हाथ खाली रहे। लेकिन यह बात सच है कि सिंगरौली पुलिस उदासीन रवैया अपनाती है।
जुआं व रेत में बदनाम हुई पुलिस
कोतवाली पुलिस पर अब कई तरह के आरोप लग रहे हैं। पहले तो कोयला में भी नाम चर्चित था। लेकिन अब जुआं व रेत में पुलिस बदनाम हो चुकी है। कोतवाली क्षेत्र के रिहंद डेम से सहित कई ऐसे नामचिन जगह हैं जहां से रेत खुलेआम दिन हो या रात ट्रैक्टर से रेत की निकासी की जा रही है। अगर कोई खबर नबीश फोटो या वीडिओं बना ले तो रेत कारोबारी धमकी देते हैं। पुलिस को अगर सूचना दे दे की इस तरह का कारोबार चल रहा है तो पुलिस कहती है ऐसा कुछ नही है। कही कुछ नही चल रहा है। शहर की स्थिति बद से बत्तर हो चुकी है। सिर्फ पुलिस अधिकारी अपनी पीठ थप-थपा रहे हैं। जबकि स्थिति व्यवस्था को लेकर खराब है। तभी तो जुआं व रेत का कारोबार चरमसीमा पर है। पुलिस अधिकारी भी लापरवाही की चाल चल रहे हैं।