बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

बरका धान खरीदी मामले में तीन आरोपी अब भी फरार

चार लोगों के खिलाफ दर्ज है मामला, पुलिस ने अब तक एक आरोपी को किया गिरफ्तार

सिंगरौली/सरई। सरई सहकारी बैंक के अंतर्गत बरका समिति में सामने आए धान खरीदी घोटाले के मामले में नामजद चार आरोपियों में से तीन के करीब तीन साल बाद भी गिरफ्तार नहीं होने का मामला सामने आया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार प्रकरण में चार लोगों को आरोपी बनाया गया था, जिनमें से एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि तीन आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर बताए जा रहे हैं।

पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार मामले में उदयपाल सिंह निवासी पिपरी, बिमलेश कुमार द्विवेदी निवासी पिपरी, रामशुभग जायसवाल निवासी पुरैल और अनिल यादव निवासी पुरैल को आरोपी बनाया गया है। इनमें उदयपाल सिंह की गिरफ्तारी की जा चुकी है, जबकि बिमलेश कुमार द्विवेदी, रामशुभग जायसवाल और अनिल यादव की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है।
मामले में तीन आरोपियों के लंबे समय से फरार रहने को लेकर स्थानीय स्तर पर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि इतने लंबे समय के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना जांच और पुलिस की कार्रवाई की गति पर प्रश्न खड़े करता है।

वहीं, कुछ लोगों द्वारा पुलिस और आरोपियों के बीच कथित सांठगांठ तथा लेनदेन को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस की ओर से भी ऐसी किसी सांठगांठ की पुष्टि नहीं की गई है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की स्थिति स्पष्ट करने और प्रकरण की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की मांग की है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए क्या कार्रवाई करती है।

Author

Related Articles

Back to top button