बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली
चिनगो में वाहन में लगी भीषण आग, जलकर हुआ खाक
वाहन सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, आग लगने के कारणों का पता नहीं

सिंगरौली। बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम चिनगो में बुधवार को एक वाहन में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धू-धूकर जलने लगा। कुछ ही देर में वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
घटना के दौरान वाहन में सवार लोगों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। वाहन में आग किस वजह से लगी, इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वाहन को आग की लपटों में घिरा देखा जा सकता है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। आग लगने के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।












