उतर प्रदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

शक्तिनगर पुलिस ने तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया

न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के अनुपालन में की कार्रवाई

शक्तिनगर। न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में शक्तिनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में खड़िया निवासी मनोज केवट (35), बरवानी निवासी अजय बीआर (22) और चिलकाठार निवासी राजेश सिंह (35) शामिल हैं। तीनों के विरुद्ध सिविल जज जूनियर डिवीजन/जेएम दुद्धी न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के निर्देशन और मार्गदर्शन में शक्तिनगर पुलिस ने वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया।

कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय, उपनिरीक्षक दिनेश गौतम, उपनिरीक्षक राम वचन सिंह यादव और उपनिरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव शामिल रहे।

Author

Related Articles

Back to top button