बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली
कुएं में गिरने से छह वर्षीय बच्ची की मौत
सरई के साजापानी गांव की घटना, खेलते समय हादसा होने की आशंका
सिंगरौली। सरई थाना क्षेत्र के साजापानी गांव में घर के आंगन में बने कुएं में गिरने से छह वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान रेखा बैगा के रूप में हुई है। बताया गया कि बच्ची घर के आंगन में खेल रही थी। इसी दौरान वह कुएं में जा गिरी और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।
हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बच्ची किन परिस्थितियों में कुएं में गिरी। घटना को लेकर जांच की जा रही है।











