बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

एमएसएमई योजनाओं की जानकारी एवं उद्यमियों के मार्गदर्शन के लिए 29 एवं 30 सितंबर को कार्यशाला और उद्यम संवाद

सिंगरौली,। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग की योजनाओं, नीतियों एवं सुविधाओं की जानकारी अधिक से अधिक उद्यमियों एवं स्वरोजगार के इच्छुक नागरिकों तक पहुंचाने तथा उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, सिंगरौली द्वारा दो दिवसीय जागरूकता शिविर, कार्यशाला एवं उद्यम संवाद का आयोजन किया जा रहा है।यह दो दिवसीय कार्यक्रम 29 एवं 30 सितम्बर 2026 को जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, सिंगरौली के प्रथम तल स्थित कार्यालय भवन में दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम में नए एवं स्थापित उद्यमियों को एमएसएमई विभाग की विभिन्न योजनाओं, सुविधाओं एवं प्रोत्साहनों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

कार्यशाला के दौरान विभागीय योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां पम्पलेट एवं प्रचार-प्रसार सामग्री के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही इच्छुक उद्यमियों को विभागीय योजनाओं में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा। उद्यमियों की जिज्ञासाओं एवं समस्याओं के समाधान के लिए प्रश्नोत्तर एवं उद्यम संवाद सत्र भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे प्रतिभागियों को योजनाओं एवं उनके लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया को समझने में सुविधा होगी। महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, सिंगरौली ने जिले के सभी नए एवं स्थापित उद्यमियों, स्वरोजगार के इच्छुक युवाओं तथा नागरिकों से दो दिवसीय कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन उद्यमिता को प्रोत्साहित करने, विभागीय योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने तथा इच्छुक व्यक्तियों को स्वरोजगार एवं उद्योग स्थापना की दिशा में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

Author

Related Articles

Back to top button