बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर में अध्ययनरत छात्राओं का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

सिंगरौली, 29 सितम्बर 2026। माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर, गड़ेरिया में अध्ययनरत छात्राओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में परिसर में निवासरत सभी छात्राओं का चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मौसम में बदलाव के कारण कुछ छात्राओं में सामान्य बुखार, त्वचा में खुजली, पेट दर्द, सर्दी-खांसी आदि मौसमी बीमारियों के लक्षण पाए जाने पर परिसर के प्राचार्य द्वारा जिला चिकित्सा अधिकारी को पत्र प्रेषित कर स्वास्थ्य परीक्षण के लिए टीम भेजने का अनुरोध किया गया था। स्वास्थ्य विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए चिकित्सकीय टीम को परिसर भेजकर छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।

स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान आवश्यकता अनुसार छात्राओं को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं। साथ ही चिकित्सकीय टीम द्वारा छात्राओं को मौसम परिवर्तन के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, संतुलित आहार लेने तथा मौसमी बीमारियों से बचाव के संबंध में आवश्यक जानकारी एवं सुझाव दिए गए। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार छात्राओं के नियमित स्वास्थ्य अवलोकन के लिए मासिक स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है, ताकि आवासीय परिसर में छात्राओं को स्वस्थ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हो सके।

Author

Related Articles

Back to top button