बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

छतरपुर में दो मंजिला मकान ढहा, महिला और बच्ची की मौत

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में आधी रात एक दो मंजिला मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में 65 वर्षीय महिला और 13 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि मलबे में दबा आठ वर्षीय बच्चा सुरक्षित बच गया।घटना गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम ऊजरा की है। देर रात मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। मलबे के नीचे 65 वर्षीय लुढ़की बाई और 13 वर्षीय कामनी अहिरवार दब गईं। ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं, मलबे में दबा आठ वर्षीय बच्चा सुरक्षित बाहर निकल आया और उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर छतरपुर जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनों के बाहर रहने के कारण शवों को सुरक्षित रखा गया है और उनके आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।प्रारंभिक जांच में मकान से लगी एक बड़ी दीवार के धंसने को हादसे की संभावित वजह बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

छतरपुर एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि हादसे में महिला और बच्ची की मौत हुई है, जबकि आठ वर्षीय बच्चा सुरक्षित बच गया। घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।

Author

Related Articles

Back to top button