उतर प्रदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

79वें संत समागम की सेवाओं का शुभारंभ, ‘जागृति’ होगा मुख्य संदेश

समालखा। संत निरंकारी मिशन की ओर से 79वें वार्षिक निरंकारी संत समागम की सेवाओं का शुभारंभ श्रद्धा, समर्पण और सेवाभाव के साथ किया गया। इस वर्ष संत समागम का शीर्षक ‘जागृति’ रखा गया है। इसका उद्देश्य मानव को बाहरी संसार से ध्यान हटाकर अपने भीतर झांकने और अपने वास्तविक स्वरूप को पहचानने की प्रेरणा देना है।

79वां वार्षिक निरंकारी संत समागम 23 से 26 अक्टूबर 2026 तक संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल, समालखा, हरियाणा में आयोजित होगा। समागम में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजन के माध्यम से प्रेम, सेवा, करुणा और मानव-एकता का संदेश दिया जाएगा।

सेवा कार्यों का शुभारंभ निरंकारी राजपिता रिमित के कर-कमलों से सेवा स्थल के उद्घाटन के साथ हुआ। इस अवसर पर मिशन की कार्यकारिणी समिति, केंद्रीय सेवादल के अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने उत्साह और निष्ठा के साथ सेवा कार्यों में सहभागिता की।

सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने कहा कि मानव जीवन केवल अपने लिए नहीं, बल्कि दूसरों के सुख-दुःख में सहभागी बनने के लिए मिला है। सेवा के माध्यम से ‘मैं’ का भाव समाप्त होकर ‘हम’ की भावना विकसित होती है। ‘जागृति’ को आत्मचिंतन और निरंतर सजगता से जोड़ते हुए समागम को मानवता, प्रेम और सत्य का संदेश देने वाला आयोजन बताया गया।

Author

Related Articles

Back to top button