बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, कांग्रेस ने निकाला पैदल मार्च

माजन से बिलौजी तक मार्च, पुतला दहन कर एसआईआर में पारदर्शिता की मांग

सिंगरौली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली ने बुधवार को पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माजन चौराहे पर मुख्य चुनाव आयुक्त के पुतले का दहन किया और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाया।

शहर अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान और ग्रामीण अध्यक्ष सरस्वती सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता सर्किट हाउस माजन से पैदल मार्च करते हुए माजन चौराहा, जिला कलेक्ट्रेट होते हुए बिलौजी चौराहे पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मतदाता सूची में बदलाव से संबंधित जानकारी सार्वजनिक करने, जिन मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं उन्हें सूचना व अपील का अवसर देने तथा राजनीतिक दलों को आवश्यक आंकड़े समय पर उपलब्ध कराने की मांग रखी।

कांग्रेस नेताओं ने गंभीर विसंगतियों की स्वतंत्र जांच और चुनाव संबंधी निर्णयों में पारदर्शिता की मांग की। प्रदर्शन में सोनम सिंह, रेनू शाह, ज्ञानेंद्र द्विवेदी, सुरेश दुबे, संकठा सिंह, रुपेश चंद्र पाण्डेय, सोमदेव ब्रह्म, राजेश सिंह, मनोज दुबे, अरविन्द सिंह चंदेल, रामशिरोमणि शाहवाल, अमित द्विवेदी, कौशल सिंह, शालिनी श्रीवास्तव, विनीता कुशवाहा, सुदामा साकेत, शाहिद खान रिंकू, विजय प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Author

Related Articles

Back to top button