बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली
एनटीपीसी विंध्याचल के तीन कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर विदाई

सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल में 30 सितंबर को तीन कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। सेवानिवृत्त होने वालों में अभियंता राधाकांत हालदार, अभियंता राजकुमार और प्रचालक देवपति सिंह शामिल रहे।
समारोह से पहले सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने उमंग भवन परिसर में पौधारोपण किया। इसके बाद सभागार में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकारी निदेशक किशोर कुमार होता एवं महाप्रबंधक एम. सुरेश सहित यूनियन-एसोसिएशन प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शाल, श्रीफल, स्मृति-चिह्न एवं दीर्घ सेवा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने एनटीपीसी विंध्याचल की प्रगति में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए स्वस्थ एवं सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं।












