बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशसिंगरौली

भारत विकास परिषद की बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा

सिंगरौली। भारत विकास परिषद इकाई सिंगरौली की बैठक मोती ढाबा, वैढ़न स्थित मल्हार पार्क के सामने आयोजित हुई। बैठक में हाल ही में सिंगरौली में आयोजित पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ के कार्यक्रम की समीक्षा की गई। इसके साथ ही परिषद के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर सदस्यों ने विस्तार से चर्चा की।बैठक की शुरुआत परिषद के सदस्यों द्वारा वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुई। इसके बाद पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ के आगमन पर आयोजित कार्यक्रम के आय-व्यय और खर्च का विवरण सदस्यों के समक्ष रखा गया।

 

समूह गान प्रतियोगिता को लेकर चर्चा
बैठक में आगामी दिनों में आयोजित होने वाली समूह गान प्रतियोगिता की तैयारियों पर चर्चा हुई। वहीं पूर्व में आयोजित ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता के परिणाम घोषित होने के बाद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम के लिए संभावित स्थल, आयोजन की रूपरेखा और अनुमानित खर्च को लेकर सदस्यों ने अपने सुझाव रखे।

सामाजिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने पर जोर
इस दौरान सदस्यों ने पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ के कार्यक्रम के सफल आयोजन पर संतोष व्यक्त करते हुए भविष्य में भी सामाजिक एवं जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने पर विचार साझा किए। बैठक में परिषद की आगामी गतिविधियों को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। सदस्यों ने कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता और सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

Author

Related Articles

Back to top button